हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित किए जाएंगे

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 14 मई को दोपहर 12 बजे बोर्ड मण्डल कार्यालय के सभा गृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व हेल्पलाईन प्रारंभ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 13 मई से 2022 हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10.30 बजे शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर +91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान 13 मई से 23 मई तक कर सकते है। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर कौउंसलर द्वारा परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन एवं आगामी कक्षा में विषयों के चयन के संबंध में परामर्श (कैरियर कौउंसलिंग) देंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

  • Related Posts

    महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • August 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वनों से लघु वनोपज एकत्र करने वाले आदिवासी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *