निकाय चुनाव: जामुल वार्ड 14 में भाजपा प्रत्याशी हेमंत देवांगन के पक्ष में पूर्व नपा अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने किया प्रचार जनता का मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

शेयर करें

जामुल। जामुल नगर पालिका के चुनावी समर में भाजपा व कांग्रेस सहित निर्दलीय उमीदवारों ने जनता को रिझाने प्रचार प्रसार में झोंकी अपनी ताकत वही जामुल के वार्ड 14 में युवा व्यवसायी, सरल और मिलनसार प्रत्याशी के रूप में हेमंत देवांगन को वार्ड के मतदाताओं का अपार जन समर्थन देखा जा रहा है।

बंछोर ने मतदाता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ती रही है। शहरों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ भिलाई 3 चरोदा की जनता को भी मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर प्रदान करने की बात हो या किसानों के खाते में ₹6000 रुपए सम्मान निधि पहुंचाने की यह बात हमारी भाजपा सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है

देवांगन ने वार्ड के जनता के मिल रहे प्रेम स्नेह के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि में हमेशा वार्ड वासियो के सुख दुख में परिवार के सदस्य के रूप में सदैव तत्पर रहूंगा।

इस दौरान शेषमणि वर्मा ,नारायण मेश्राम ,नूतन वर्मा ,सहित वार्ड के महिला पुरूष मतदाता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    जामुल नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल ।। जामुल नगर पालिका एवं भिलाई-चरौदा नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *