हरदिया साहू समाज के सामूहिक विवाह का आयोजन पूरे समाज के लिए एक मिसाल: मुख्यमंत्री श्री बघेल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा भी मौजूद थे।  

प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट के बैठक में हरदिया साहू समाज को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भी सराहना की। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि हरदिया साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन को पूरी तरह से अपनाया जाना पूरे समाज के लिए एक मिसाल है, जो अन्य समाज के लिए भी प्रेरक है। आज के जमाना में शादी-व्याह का कार्यक्रम बहुत खर्चीला हो गया है। ऐसे दौर में हरदिया साहू समाज के हर घर-परिवार द्वारा सामूहिक विवाह को प्राथमिकता देना एक अनुकरणीय पहल है। 
प्रतिनिधिमंडल में हरदिया साहू समाज के पदाधिकारी सर्वश्री डेरहा राम साहू, भुवनलाल, भागीरथी, हेमंत, मुकेश साहू, ठाकुर राम, चोवा राम, श्रीमती गणेशा साहू, श्रीमती प्रेरणा साहू, श्रीमती निशा साहू, श्रीमती अनूपा साहू, श्रीमती शशि साहू, मनोज, विनय, प्रमोद साहू, पुनाराम, प्रहलाद, कृष्णा साहू, सुरेश, ललित साहू आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply