हमारी वैचारिक शक्ति ही संगठन का मजबूत आधार : राठौर

शेयर करें

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यवक्ता
विभाग प्रचारक संघ कमल सिंह राठौर ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपना व्यख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि। हमारी वैचारिक शक्ति ही संघटन केे मजबूत आधार है समाज की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जैसे प,मजदूर,विद्यार्थी, राजनीतिक,सांस्कृतिक देशहित को केन्द्र में रखकर कार्य प्रारंभ हुए।इस चेतना से प्रारंभ हुए विभिन्न संगठनों का ऐसा अनौपचारिक समूह बना है, जिसे विचार परिवार कहा जाता हैं।आज लगभग सभी क्षेत्रों में समान ध्येय एवं विचार-व्यवहार की प्रक्रियाएं को केंद्र में रखते हुए ऐसे संगठन कार्यरत हैं और प्रभावी ढंग से इस पुनर्निर्माण
के कार्य को कर रहे है।दूसरे सत्र में आत्म निर्भर भारत विषय पर अपना वक्तव्य देते हुए राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री जी ने न्यूनतम आयात,संभावित अधिकतम निर्यात की नीति अपनायी। यह नीति लाने हेतु ही सत्ताइस
लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले तीन पैकेज घोषित किये। इन
पैकेजों की विशेषता यह है कि इनमें देश के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों पर विचार किया गया है। हम यह भी कह सकते हैं कि जिसका दिनभर
का कारोबार शायद ही हजार रुपये तक होगा,ऐसा सिर पर टोकरी लेकर
सब्जी या फल बेचने वाला व्यक्ति हो या फिर जिसके उद्योग की लागत
सैकड़ों करोड़ रुपये की है,ऐसा उद्योगपति हो सभी के लिये इन पैकेजों
में कुछ न कुछ प्रावधान हैं।आत्मनिर्भर भारत पैकेज में महिला,किसान और उद्यमियों के लिये
अलग-अलग और महत्वपूर्ण प्रावधान किये गए हैं। महिला बचत ग्रुप,स्वयं सहायता ग्रुप,महिला उद्यमी तथा महिला कृषक इन सभी घटकों
को मजबूत बनाने का लक्ष्य इन योजनाओं में रखा गया है।आत्मनिर्भर भारत केवल घोषणा मात्र नहीं है। एक नया समृद्ध और समर्थ राष्ट्र निर्माण करने का ये मंत्र भी है। यह मंत्र देश की जनता तक पहुंचाना और समस्त लोगों को इस उद्देश्य से जोड़ना यह कार्यकर्ता के नाते हमारा कर्तव्य है। हम ये सभी परियोजनाएं भलीभांति समझ लें और व्यवसायी,नवउद्यमी,
किसान,मछुआरा,मजदूर, मध्यम व्यवसायी,युवक,महिला आदि वर्गों को इन परियोजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ पहुंचाने के
लिये सहायता करें,यह अपेक्षित है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर अपने वक्तव्य में कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की छवि एक सजग, सुदृढ़ एवं शक्ति संपन्न देश के रूप में बनी है जो अपने हितों की रक्षा कर सकता है।अब भारत को सॉफ्ट स्टेट कह कर वैश्विक मंचों पर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने 2014 के बाद आये युगान्तकारी परिवर्तन के विषय पर आप अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि 2014 के महानिर्वाचन का युगांतकारी परिणाम। गठबंधन की राजनीति
और अस्थिरता समाप्त। भाजपा का पूर्ण बहुमत। पहली बार भारत की संसद में भारत माता की जय का नारा बहुमत में आया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम भारत की राजनीतिक पर फहर गया।2014 से 2019 का काल इस संदर्भ में संक्रांति काल था। 2019 में पुनः भाजपा पहले से अधिक मत प्राप्त कर विजयी हुयी। भारतीय राजनीतिक का भारत माता की जय के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद अंत्योदय एवं सबका साथ सबका विकास उद्घोषणा के साथ राजनीति में एकात्म
मानववाद की तरफ अग्रसर कर दिया है।
राष्ट्रीय बालआयोग के पूर्व सदस्य यशवन्त जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि सामूहिकता एवं पारस्परिकता का संस्कार शरीर,मन,बुद्धि पर होना
अपनी संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संभव होता है। इस बात को ध्यान में लेकर सभी स्तरों पर इस दृष्टि से आपस में अनौपचारिक चर्चा/वार्तालाप होना आवश्यक है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री उषा टावरी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने मीडिया पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा जनसंचार मूलरूप से समाज में आज संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रानिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के रूप में आज इसका निरंतर प्रभाव विस्तार हो रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं भारत की विचारधारा पर अपना व्यख्यान प्रस्तुत किया।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के सोशल मीडिया की महत्ता बताए उन्होंने कहा कि मीडिया संचार का एक साधन है और सोशल मीडिया को संचार का एक सामाजिक साधन कहा जा सकता है। सोशल मीडिया कंप्यूटर आधारित
प्लेटफार्म है,जो लोगों को वर्चुअल समुदायों और नेटवर्क में जानकारी,विचारों चित्रों,वीडियो को साझा करने या उनके आदान-प्रदान करने
की अनुमति देता है।
केंद्र सरकार की योजनाएं के विषय पर अपैक्स के पूर्व चेयरमैन अशोक बजाज ने अपने व्याख्यान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्र सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन,स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री जनधन योजना,आयुष्मान भारत,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,जनऔषधि केंद्र,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण,जैसे कई अन्य योजनाओं के तहत लाखों करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे ने प्रदेश भाजपा सत्ता/विपक्ष विषय पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये।आज प्रशिक्षण शिविर के दुसरे दिन भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग खिलावन साहू जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल,भूषण अग्रवाल,त्रिलोचन सिंह कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, राकेश पांडेय जिला मंत्री अवधेश चौहान, ईश्वर ठाकुर रामउपकार तिवारी,मंजूषा साहू,रामप्यारी वर्मा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी,शिवसागर मिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा,जाकिर हुसैन मण्डल अध्यक्ष विजय जायसवाल, रंजीत सिंह,अनिल सोनी,ए एन पाढ़ी, राजीव पांडेय,संजय शर्मा,रामवृज वर्मा,दिलीप पटेल,पी एन दुबे,गुरजीत सिंह जिला मोर्चाओ के अध्यक्ष शरद सिंह,पूनम शुक्ला,निश्चय बाजपेयी,द्वारिका चंद्रवंशी, राधेश्याम वर्मा,विनोद देवांगन, राजू निषाद जिला प्रकोष्ठ से चन्द्रिका यादव प्रताप सिंह,सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *