हड़ताल से कामकाज ठप : रायगढ़ घटना के विरोध में धरने पर बैठे तहसीलदार, पटवारी आरआई, फेडरेशन के कर्मचारी अधिकारी कामकाज रहा बंद भटकते रहे लोग

शेयर करें

बेमेतरा l रायगढ़ तहसील कार्यालय में वकील द्वारा नायब तहसीलदार व कमर्चारियों की पिटाई किए जाने के बाद विरोध में राजस्व अधिकारियों के साथ पटवारी संघ के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने बेमेतरा जिले के पटवारी संघ और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं। जिसके चलते तहसील कार्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज ठप रहा। इसके चलते लोग काम को लेकर भटकते रहे।
इधर पटवारियों ने तहसील कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही वकीलों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई। राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष एवं जिला सचिव राजस्व पटवारी संघ बेमेतरा बोधी राम निषाद कहा कि यह न्याय के मंदिर में न्याय दिलाने वाले लोगो द्वारा इस तरह का का कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ मारपीट करना बहुत ही निंदनीय और अशोभनीय है अतः ऐसे लोगो पर प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे , बेमेतरा छ ग पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष नेतराम साहू ने बताया कि शुक्रवार को रायगढ़ तहसील ऑफिस में घुसकर अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा, दीपक, कोमल साहू, दीपक पटेल एवं अन्य साथियों द्वारा कार्यालय में पदस्थ लिपिक रामप्रसाद श्रीवास और अखिलेश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया। साथ ही बीच-बचाव करने पहुंचे तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। मामले को लेकर तहसीलदार के द्वारा थाने में वकीलों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। किंतु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसको लेकर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों में नाराजगी है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश साहू ,रोशन साहू , जयंत कंवर , राजकुमार मंडावी , सतरूपा साहू नीलम पिस्दा , निर्जल कुमार डिंडोरे, अवधेश पटेल ,विजेंद्र कुमार वर्मा यदुनंदन साहू, लखनलाल साहू, संजय ध्रुव, अंकित गुप्ता, छबीलाल गांवरे, ओंकार सिंह राजपूत, भूपेंद्र तिवारी महेंद्र साहू दिनेश नामदेव अभिषेक मालि ,धर्मेंद्र शर्मा ,राजेश सोनी, रश्मि वर्मा ,शैलेंद्र जायसवाल रोहित लहरी, पुष्पेंद्र वर्मा ,दिनेश नामदेव , प्रेमप्रकाश तिवारी , शिवनाथ साहू , पोषण मानिकपुरी , सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

तहसील कार्यालय में कामकाज रहा बंद भटकते रहे लोग
सोमवार को हड़ताल के कारण राजस्व कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। इसके चलते आम लोगों को कार्यों को लेकर भटकना पड़ा। आय निवास जाति प्रमाण पत्र के साथ ही नामांकन, राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कराने सहित अन्य काम के लिए तहसील कार्यालय में रोज की सोमवार को भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे लेकिन कामकाज बंद रहने के चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा इससे लोगों का काम नहीं हो पाया। बताना होगा कि तहसील कार्यालय मे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील  अंतर्गत ग्राम हेमाबंद में आवारा एवं घुमंतू पशुओं को अनाधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त…

    और पढ़ें
    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply