दुर्ग कमिश्नर ने बेरला अंचल का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

शेयर करें

बेमेतरा । आयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम कंडरका में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत रिट्रोफिटिंग कार्य के तहत घर घर में नल कनेक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नल कनेक्शन दिया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ग्राम पिरदा में कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण कर दूसरे डोज के लिए शेष बचे हुए लोगों को शीघ्र टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि कोविड के नुकसान से बचा जा सके । ग्राम पिरदा में ही गोधन न्याय योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें सहायता समूह को वर्मी कंपोस्ट का ₹100000 मिला है क्रेडा द्वारा लगाया गया सोलर पंप बिगड़ा होना बताया गया जिसे शीघ्र सुधार करने आयुक्त ने निर्देश दिया। ग्राम हसदा में गोठान समिति के खाते में ₹ 3.8 लाख तथा स्व सहायता समूह के पास ₹1.5 लाख आय हुई है हसदा के चारागाह का भी निरीक्षण किया गया । ग्राम साकरा में गोधन न्याय योजना के तहत स्व सहायता समूह ₹ 215000 और गोठान समिति के पास ₹ 400000 राशि आय बताया गया। प्रत्येक गोठान में प्रतिदिन आने वाले जानवरों का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिया गया। आयुक्त द्वारा गोठान में मल्टी एक्टिविटी के तहत अन्य गतिविधियां लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। ग्राम खमरिया के दो हितग्राहियों से जल जीवन मिशन के तहत नल में पानी की स्थिति वीडियो कॉलिंग द्वारा जानी गई। दोनों हितग्राही इससे संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आशालता गुप्ता एवम अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply