देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर आयुक्त व कर्मचारियों ने उन्हें भोज कराया

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम परिवार द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन शनिवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया। माँ दुर्गा मंदिर निगम परिसर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मंदिर में उपस्थित सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।दुर्गा अष्टमी पर आयुक्त ने निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में कन्याओं को भोज कराकर मां दुर्गा से निगम परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,सहायक अभियंता आर.के.पालिया, सहायक अभियंता एस डी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, लेखा अधिकारी आरके बोरकर,वीरेंद्र ठाकुर,अनिल सिंह योगेश सूरे,सत्यनारायण शर्मा,शुभम गोईर,ईश्वर वर्मा,लव कुश,श्रीमती लता यादव,दामिनी भुवाल,अनिता साहू,सुनीता राजपूत,योगेंद्र वर्मा,हिना यादव,रश्मि यादव,प्रेमलता सोनकर,श्रवण कुमार शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गरियाबंद जिले के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन की आत्मीय यात्रा पर आधारित है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *