विश्व शौचालय दिवस पर जामुल पालिका ने जागरूकता संदेश दिया

शेयर करें

जामुल // आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर क्लीन टॉयलेट कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता टीम द्वारा रोज नगर पालिका के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय की विशेष साफ सफाई किया जा रहा है।

नागरिकों को जागरूक बनाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों एवं महिला स्व सहायता समूह को भ्रमण कराया जा रहा है, स्कूली बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है, स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत पुरैना तालाब, रावण भाठा एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर नागरिकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है,जिसमे वार्डो के पार्षदों के अलावा अन्य संगठन एवं सामाजिक इस थीम में बढ़चढक़र शामिल हो रहे है। नगर पालिका द्वारा आज वार्ड में जा कर विश्व शौचालय दिवस पर जागरूकता संदेश दिया। लोगों के सोच में परिवर्तन हो। शहरी क्षेत्र निर्मल भारत अभियान चलाया गया।

भारत में शौचालय मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार जनजागरूता फैला रहे हैं। विश्व शौचालय दिवस अभियान के दौरान ने कहा कि सभी घरों में शौचालय अनिवार्य हो। कहा कि लोगों की सुख-समृद्धि खुशहाली उसके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। खुले में शौच से अनेक बीमारियां फैलती हैं तथा बीमार व्यक्ति के लिए कोई भी सुख-सुविधा बेमानी है। खुले में शौच से बच्चों में कुपोषण का अंदेशा बना रहता है।आज स्वच्छ शौचालय अभियान के अंतर्गत आज स्कूल के छात्र छात्राओं को हैंड वॉश करने, टॉयलेट के सुरक्षित इस्तेमाल करने व बालिकाओं को सुरक्षित सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और सार्वजनिक शौचालय में उसकी उपलब्धता और सुरक्षित निष्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर,जागरूक किया गया।

निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी. बंजारे, जिला समन्वयक गौरव केशरवानी एवं उनकी स्वच्छता टीम द्वारा यह अभियान में बढ़चढक़र हिस्सा लिया जा रहा है ।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *