ग्रामीण परिवारों को दिए जा रहे हैं निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन

शेयर करें

 रायपुर //राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपुर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के  तहत अंतर्गत अब तक 16 लाख 54 हजार 284 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 844 स्कूलों, 41 हजार 661 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 278 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रति व्यक्ति, प्रति दिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर की व्यवस्था भी की जा रही है। जल जीवन मिशन संचालक श्री टोपेश्वर वर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सोलर आधारित, रेट्रोफिटिंग, मल्टी विलेज और सिंगल विलेज योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्य की अद्यतन जानकारी आईएमआईएस पोर्टल में इन्द्राज करना सुनिश्चित करने भी कहा है। 

जल जीवन मिशन के तहत जांजगीर-चांपा  जिलें में सर्वाधिक 1 लाख 43 हजार 224 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। राजनांदगांव जिलें में 1 लाख 20 हजार 901, रायपुर जिलें में 1 लाख 905, रायगढ़ जिलें में 1 लाख 13, धमतरी जिले में 98 हजार 485, बलौदाबाजार-भाटापारा में 82 हजार 436, बेमेतरा 78 हजार 536, कवर्धा 79 हजार 819, दुर्ग 75 हजार 59,  बिलासपुर जिले में 75 हजार 522 और  महासमुंद जिलें में 72 हजार 632  नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह गरियाबंद 62 हजार 398, बीजापुर 18 हजार 338, कांकेर 52 हजार 760,  नारायणपुर 10 हजार 16, मुंगेली में 58 हजार 5 , बालोद में 60 हजार 561, दंतेवाड़ा में 16 हजार 993 ,कोण्डागांव में 36 हजार 360, बस्तर में 47 हजार 266, कोरिया में 37 हजार 644, सुकमा में 16 हजार 355, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17 हजार 181,  सूरजपुर में 36 हजार 579, जशपुर में 43 हजार 770 ,कोरबा में 42 हजार 375, बलरामपुर में 36 हजार 233 और सरगुजा  जिले के 33 हजार 918 ग्रामीण परिवारों को  घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply