सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन

शेयर करें

रायपुर // राज्य शासन द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन किया गया है। संशोधित पदनाम ‘आयुक्त’ का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यों के लिए ‘पंजीयक’ पदनाम का ही उपयोग किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित पदनाम इस प्रकार रहेंगे। पंजीयक (भा.प्र.से) का संशोधित पदनाम आयुक्त (भा.प्र.से) सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, का संशोधित पदनाम संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए और सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं किया गया है।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *