छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति कर दी गई है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो वर्षों के लिए होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2024 को आदेश जारी कर पूर्व में नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।

विधि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त महाधिवक्ता के लिए वाय.एस. ठाकुर, रणवीर सिंह मरहास, राजकुमार गुप्ता, आशीष शुक्ला, बी.डी. गुरू, विवेक शर्मा, सुनील काले, उप महाधिवक्ता के लिए प्रवीण दास, विनय पाण्डेय, यू.के.एस. चंदेल, संजीव पाण्डेय, शशांक ठाकुर, नीरज शर्मा, डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार शासकीय अधिवक्ता के लिए दिलमन रतिमिंज, अखिलेश कुमार, अजित सिंह, केशव गुप्ता,संघर्ष पाण्डेय, धीरज वानखेड़े, अरविन्द दुबे, अजय पाण्डेय, श्रीमती सुप्रिया उपासने, राहुल तामस्कर, सतीश गुप्ता, रतन पुष्टि, संतोष सोनी, गैरी मुखोपाध्याय, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव भारत और उप शासकीय अधिवक्ता के लिए कु. सुनीता मानिकपुरी, प्रमोद श्रीवास्तव, अतानु घोष, सुश्री प्रज्ञा पाण्डेय, सुश्री शैलजा शुक्ला, सुश्री उपासना मेहता, किशन साहू, सुयशधर दीवान, श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, अंकुर कश्यप, शालिन सिंह बघेल की नियुक्ति की गई है।

इसी प्रकार जारी आदेश में पैनल लॉयर के लिए श्री नितांश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, मो. राहुल अमीन मेनन, अभिषेक सिंह, लव शर्मा, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला, सुश्री मोनिका सिंह ठाकुर, रिषभ चन्द्र सिंह देव, शुभ्रा श्रीवास्तव, अमित वर्मा, स्मृति श्रीवास्तव, प्रभा शर्मा, नंद कुमार कश्यप, सुश्री साक्षी गोयल, सुश्री आकांक्षा वर्मा, अंकुर कश्यप, यू.पी.एस. साहू, समीर बेहार, सुरेन्द्र देवांगन, प्रदीप सिंह राठौर, विजय बहादुर सिंह की नियुक्ति की गई है।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *