स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के घर उनके परिजनों से भेंट की। कलेक्टर सिन्हा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। उनके परिजनों से आत्मीय भेंट के दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह का देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान है। उनके विचार एवं आदर्श समाज के लिए प्रेरक और मार्गदर्शी हैं। देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृतियों को सहेजना हम सभी का कर्तव्य है। उनके अवदान का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव स्थित बीएनसी मिल के मजदूर एकजुट हुए और अंग्रेजी शासन के खिलाफ वर्ष 1920 में प्रदेश का प्रथम लंबा सफल आंदोलन हुआ था। उनके परिजन नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यहां की मिट्टी उनकी जन्मभूमि है और यहां उनकी यादें बसी हुई है। उन्होंने कलेक्टर से ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जीवन से जुड़ी बातें साझा की।

Advertisements
KWBD

कलेक्टर सिन्हा ने उनके परिजनों से गांव की समस्याओं एवं समाधान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम में प्रस्तावित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उनके परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने वहां तालाब गहरीकरण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिए। उन्होंने कहा कि जल्दी तालाब बन जाने पर पानी रिचार्ज हो सकेगा। उन्होंने सांस्कृतिक भवन के रख-रखाव के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि गांव में अच्छा गौठान होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी एस घोष, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत, बीपीएम सुशील श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के…

    और पढ़ें
    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एवं उनके परिजनों को दी गृह प्रवेश और हरेली तिहार की शुभकामनाएं रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *