निःशुल्क कृत्रिम हाथ लगाने हेतु 18 दिसंबर लगेगा शिविर

शेयर करें

दुर्ग // जिले में रत्न निधि चेरिटेबल ट्रस्ट, मुबंई रोटरी क्लब ऑफ पूना डाऊनटाऊन और जैनत्व महिला मंडल, पद्मनाभपुर, दुर्ग के संयुक्त सहयोग से 18 दिसंबर 2022 को जैन दादाबाड़ी मालवीय नगर  दुर्ग में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। ऐसे लोग जिनके कोहनी के नीचे मूल हाथ का हिस्सा नहीं होने पर उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इन लोगों को शिविर में अमेरिका से बने कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। जिससे लोग अपनी दैनिक दिनचर्या का कार्य आसानी से कर सकेंगे। शिविर में 10 विशेषज्ञ डॅाक्टरों की टीम के द्वारा हाथ लगाने कार्य किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा कि द्विव्यांगजनों के लिए ऐसे शिविरों को महत्वपूर्ण पहल बताया और उन्होंने जरूरतमंदों से अपील की कि इस शिविर का लाभ लें।

जैनत्व महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति अनिता पारख ने बताया कि दूर्भाग्यवश जिनके हाथ नहीें है या किसी कारण वश जिनके हाथ कट गए है, उन्हें निःशुल्क कृत्रिम हाथ लगाने का कार्य हमारी संस्था के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया यह कृत्रिम हाथ अमेरिका से बनकर आएगें जिनकी मद्द से हितग्राही खाना बनाना, लिखना, गाड़ी चलाना, धान कटाई जैसे कार्य कर सक्षम बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि कृत्रिम हाथ लगाने के लिए कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच हाथ का हिस्सा होना चाहिए जिससे कृत्रिम हाथ को आसानी से लगाया जा सकता है। अभी तक 110 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इस शिविर का लाभ दे सके। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के लोग भी पंजीयन कर चुके हैं। जो भी इस शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं वे पंजीयन कराकर शामिल हो सकते हैं।
 

कृत्रिम हाथ का उपयोग बच्चे तथा वयस्क आसानी से कर सकते हैं। शिविर हेतु विस्तृत जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 99930-67333, 93290-28500 और 98261-32795 में संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply