फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को कलेक्टर एवं एसपी ने प्रदान किया अन्नू को पंद्रह लाख रुपए का चेक

शेयर करें

दुर्ग // कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को आज उसके परिजनों की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने यह चेक प्रदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने रायल इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उनसे कहा था कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक फ्लाइओवर में निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी कंपनी की थी लेकिन कंपनी की लापरवाही के चलते दुर्घटना हुईल l

अतएव बच्ची के भरणपोषण में सहयोग करें, चर्चा में कंपनी ने इसके लिए पंद्रह लाख रुपए देने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक दिया। कलेक्टर ने बताया कि इसके ब्याज की राशि से बच्चे के खर्च की व्यवस्था होगी, बालिग होने पर मूलधन बच्ची को मिल जाएगा। साथ ही बच्ची को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा। प्रशासन लगातार बच्चे के परिजनों के संपर्क में रहेगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply