अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क मिलेगी लकड़ी एवं कंडा, महापौर की घोषणा ने ली मुर्तरूप

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा विधायक अरूण वोरा के मार्ग दर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अंतिम संस्कार के समय निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा दिये जाने की घोषणा बजट की सामान्यसभा अनुसार आज से प्रारंभ कर दिया गया है।अंतिम संस्कार के दौरान सभी वर्गों को निःशुल्क लकड़ी एवं कण्डा प्रदाय किये जाने से मृतक परिवार को कॉफी सुविधा इस योजना से मिलेगी। योजना का लाभ नगर निगम दुर्ग के निवासरत मृतक के परिवार को मिलेगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा गरीब लोगो को होने वाली परेशानियों को देखते हुए निःशुल्क लकड़ी कंडा उपलब्ध कराना उनकी दूर दृष्टि एवं जनहित में सोच को दर्शाता है।नगर निगम द्वारा इस संबंध में निविदा जारी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है दाह संस्कार के दौरान प्रत्येक शव पर 2200/- का खर्च आवेगा । शव दाह हेतु 3 क्विंटल लकड़ी एवं 200 नग कण्डा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुक्तिधाम में ठेकेदार द्वारा लकड़ी एवं कण्डा की व्यवस्था रखा जावेगा।शेष स्थानो पर उरला, रायपुरनाका, पोटियाकला मुक्तिधाम के लिए आवश्यकतानुसार मांग आने पर तत्काल उपलब्ध कराया जावेगा।

उक्त मुक्तिधाम में निगम के कर्मचारी द्वारा कूपन जारी किया जावेगा जिसके आधार पर ठेकेदार लकड़ी एवं कण्डा उपलब्ध कराया जावेगा । जिसके लिए निविदाकार या ठेकेदार एक रजिस्टर संधारित करेगा जिसमें मृतक का नाम, पिता का नाम, पता तथा मोबाईल नंबर दर्ज रहेगा।जिसमें निगम द्वारा कूपन का नंबर उल्लेखित करेगा महापौर की महत्वकांक्षी घोषणा का अति शीघ्र क्रियान्वयन हेतु नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए थे के परिपालन में जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी ने निविदा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर महापौर की घोषणा को सफल बनाने का प्रयास किया गया

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply