दुर्ग शहर में 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

शेयर करें

दुर्ग || नगर निगम दुर्ग में विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 50लाख रु की विकास कार्यों की सौगात आम नागरिकों को दी गई।जिसमे नाली निर्माण ,सड़क सीमेंटीकरण एवम डामरीकरण का कार्य प्रमुख है। भूमि पूजन का कार्य वार्ड क्रमांक 37, 38, 39, 44, 45 एवम 46 में विधायक व महापौर द्वारा किया गया। विधायक वोरा ने कहा कि ग्रीष्म काल के दौरान ही शहर की आंतरिक सड़कों को सुदृढ करने एवं जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नालियों का निर्माण सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि आने वाले बरसात के मौसम में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कार्यों के निष्पादन के लिए अधोसंरचना अंतर्गत 4.5 करोड़ एवं नाले नालियों के निर्माण के लिए वित्त आयोग अंतर्गत 5.7 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों एवं ठेकेदारों को तुरंत कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि नाली निर्माण एवं सड़क डामरीकरण एवं सीमेंटीकरण के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ।कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। पूजन कार्यक्रम में दीपक साहू, संजय कोहले, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, नीता जैन, श्रद्धा सोनी, राधेश्याम शर्मा, लीलाधर पाल, हेमा जगदीश शर्मा, प्रकाश जोशी ,पुष्पा गुलाब वर्मा, बसंत खिलाड़ी, ईश्वरी यादव, शिव तराने, इत्यादि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply