शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन – हो रहा शंकाओं का समाधान

शेयर करें

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर प्रतिदिन लगातार फोन आ रहे हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों की समस्याओं का मंडल के अधिकारी निराकृत कर रहे हैं। रायपुर, महासमुन्द, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, सूरजपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और मुंगेली जिले से हेल्पलाइन नम्बर पर प्रश्न पूछे गए, जिनका निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
हेल्पलाइन में आज विषय विशेषज्ञ श्रीमती पापिया बेनर्जी, डॉ. गीता तानवानी, श्रीमती अंशु गुलाटी व उज्जवला अम्बास्था अंग्रेजी विषय संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल एवं हेल्पलाइन समन्वयक प्रदीप कुमार साहू श्रीमती अर्चना वर्मा श्रीमती अलका दानी सहायक प्राध्यापक ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये समस्याओं का समाधान किया। 3 मार्च को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की समस्या समाधान के लिए 87 फोन कॉल हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर आयें।
विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय से संबंधित आर्टिकल राइटिंग, समरी राइटिंग, प्रश्न-उत्तर, नोट-मेकिंग, अंग्रेजी याद करने के तरीके अंग्रेजी पेपर कैसा आयेगा, कौन-कौन सा लेटर आयेगा, मॉडल प्रश्न पत्र से प्रश्न पूछा जायेगा, ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न-पत्र आयेगा क्या? मार्केट में उपलब्ध प्रश्न बैंक में क्या डिफरेंस है? नोट मेकिंग के टॉपिक क्या होगे? जैसे प्रश्न विद्यार्थियों ने किये।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply