कुम्हारी // भाजपा किसान मोर्चा ने वर्मी कम्पोस्ट की जबरन बिक्री के खिलाफ सोसयटियों में जमकर हल्ला बोला। मोर्चा ने आरोप लगाया कि किसानों खराब स्तर की गोबर खाद को मनमाने दाम पर खरीदने के लिये मजबूर है। प्रदेश सरकार का तुगलकी फरमान पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त और किसानों की जेब में डाका डालने वाला है। भूपेश बघेल की किसान विरोधी सरकार गोबर के नाम पर हर किसान से 1000 रुपया प्रति एकड़ जबरन वसूल रही है।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने बताया कि किसान पहले ही रासायनिक खाद की कालाबाजारी के चलते लगभग 4000 हजार प्रति एकड़ की दर से चोट खा रहा है। धान बेचने के लिये उसे 40 किलो वाली बोरी 35-40 रुपया में खरीदनी पड़ रही है। इसका प्रति कुंटल असर लगभग सौ रुपया और प्रति एकड़ का 15 कुंटल का 1500 रुपया होता है। इसके अलावा देरी से धान खरीदी के कारण 5 से 7% फसल सूख जाती है। इसका प्रति एकड़ असर लगभग 100 किलो आता है जिसका मूल्य 2500 रुपयों से अधिक आता है। इन सबको जोड़ दिया जाए तो लगभग 9000 रुपया भूपेश बघेल किसानों की जेब से निकाल ले रहे हैं। ऐसे में किसान का बजट गड़बड़ा गया है। साथ ही जो किसान खुद ही वर्मी कम्पोस्ट बना रहा है वो सरकार से घदिया किस्म का मिट्टी मिला वर्मी कम्पोस्ट क्यों लेगा? ऐसे में वर्मी कम्पोस्ट की जबरन बिक्री को तत्काल रोका जाना चाहिए। दरअसल गोधन न्याय योजना के नाम पर जो घोटाला भूपेश बघेल की सरकार कर रही है उसका खामियाजा किसानों से वसूल करना चाहती है। यह किसानों की जेब में सीधा डाका है और भाजपा किसान मोर्चा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसी कड़ी मे कुछ अन्य प्रमुख मांगों के साथ कुम्हारी, भिलाई-3 और कोहका सोसायटी में आज भिलाई जिला किसान मोर्चा ने धरना दिया। कुम्हारी सोसायटी के धरने में प्रमुख रूप से निश्चय वाजपेयी, गीतेश्वर साहू, छबी यादव, पन्नालाल साहू, फिंगेश्वर साहू, अश्वनी देशलहरे, रोहित यादव, रेशम बंजारे, विकास सोनकर, भुवनेश्वर साहू, मुरली साहू, गणेश सोनी, कैलाश बंजारे, शिवप्रसाद यादव सुखराम कुर्रे सहित अन्य किसान उपस्थित थे। भिलाई -3 सोसायटी में पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, श्याम सुन्दर जायसवाल, व्यास नारायण बंछोर, कमलेश गोयल, हरीश साहू, उदय देवांगन सहित कई किसान शामिल हुए। कोहका सोसायटी के धरने मे अयोध्या देशलहरा, कमल चंद्राकर, रंजीत सिंह, अखिलेश वर्मा, दीपक यादव, राजेंद्र यादव, चंद्र किशोर साहू, आशीष पांडेय, कन्हाई साहनी, राजू साव, अनिल देशमुख, प्रमोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।






