कृषि यंत्रो का प्रदर्शन एवं व्यवहारिकता पर दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें

बेमेतरा // कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा में आज बुधवार को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों एवं छात्रो कोे खरीफ फसलों में उपयोग होने वाले आधुनिक यंत्रो की आवश्यकता एवं उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरूआत में महाविद्यालय के डीन डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने कृषि यंत्रो एवं उनकी व्यवहारिकता एवं नवाचार पर जोर दिया, वही कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव कृषि अभियंता ने कृषको को खरीफ में गहरी जुताई एवं जल संरक्षण में नवाचार के तरीके बताये। इस दौरान छात्रों एवं कृषकों ने यंत्रो के प्रचलन एवं उपयोग के गुण भी सीखे।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य वैज्ञानिकों एवं शिक्षको ने किसानो को खरीफ फसलों में उपयुक्त नई प्रजातियों एवं विभिन्न किस्मो के सुझाव दिये। साथ-साथ कीटो के प्रबंधन एवं प्रक्षेत्र अर्थशास्त्र की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में कुल 105 कृषक एवं छात्रों के साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हेमन्त कुमार जांगड़े, डॉ. चन्द्रकान्त शर्मा, डॉ. मनमोहन बिसेन, डॉ.रोहित घृतलहरे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के…

    और पढ़ें
    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एवं उनके परिजनों को दी गृह प्रवेश और हरेली तिहार की शुभकामनाएं रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *