धमधा ।। नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अध्यक्ष ट्राफी मैच का आयोजन हुआ जिसमें 11 जनवरी से प्रारंभ होकर 16 जनवरी को समापन हुआ जिसमें प्रथम पुरस्कार 15000/- द्वितीय पुरस्कार 10000/- तृतीय पुरस्कार 5000/- धमधा के जनप्रतिनिधियों व आम जनो द्वारा और भी विशेष पुरस्कार रखे गए थे ।
वही वार्ड क्रमांक 6 व अध्यक्ष इलेवन की टीम फाइनल पुरस्कार के लिए एक दूसरे के आमने सामने हुई दोनों टीमों में अपना एक अलग ही उत्साह देखने को मिला नगर में लोगो ने भारी संख्या में मैच का आनंद भी लिया मैच बड़ा ही रोमांच भर था इस फाइनल मैच में अध्यक्ष इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया वही वार्ड नंबर की टीम ने 10 ओवर में 98 रन का लक्ष्य दिया जिसमें 41 रन में ऑल आउंट हो गए
इस प्रकार प्रथम पुरस्कार वार्ड क्रमांक 06 द्वितीय पुरस्कार अध्यक्ष इलेवन ,तृतीय पुरस्कार के विजेता वार्ड क्रमांक 02 की टीम रही।इस मैच का पूरे धमधा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है मैच के मैन ऑफ द सीरीज युगल पिंटू यादव रहे विजेता टीम के सदस्य युगल पिंटू यादव ने जीत का पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया है जिससे कि वो अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा सके विजेता टीम के सदस्यों में शानू यादव,कुलदीप यादव,संदीप स्वर्णकार,दिनेश यादव,रितेश यादव,नागेश यादव,सोनू यादव,हिन्द एथेलेटिक्स क्लब के कोच अनिल बबलू यादव,संदीप यादव,उदल यादव,राजदीप यादव,महेंद्र ध्रुव,छोटू कहार ने जमकर प्रदर्शन दिखाया व टीम को विजय बनाया ।
समापन समारोह में मुख्य पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता,नगर अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता,शमशीर कुरैशी सभापति दुर्ग,नगर उपाध्यक्ष अशोक कसार,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव,वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद प्रतिमा यादव,वार्ड 02 के पार्षद देवनाथ सोनकर,भूषण सोनी,गोलू खनूजा,अविनाश मिश्रा,जितेंद्र वर्मा सरपंच नंदवाय मुख्यरूप से उपस्थित थे।





