मुख्यमंत्री श्री बघेल को कृषि मेला आयोजन 4 से 5 फरवरी कुम्हारी में शामिल होने मिला न्योता

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ युवक प्रगतिशील किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संघ द्वारा 4 व 5 फरवरी 2023 को कुम्हारी के खपरी ग्राम में आयोजित किए जा रहे 6वें कृषि मेला में शामिल होने का न्योता दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही कृषि वैज्ञानिक व कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष मेले में मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, जहां उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ ही साथ फसल बदलाव व उन्नत कृषि के विषय में नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ युवक प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों को किसान मेला के आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे किसानों के लिए उपयोगी बताया। मेले में तकरीबन 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जिनमें सब्जी उत्पादन, उद्यानिकी, कृषि उपकरण, आर्नामेंटल कृषि आदि के स्टॉल शामिल रहेंगे। मेले के जरिए कृषि कंपनियों को भी एक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके द्वारा वे अपने नवीनतम कृषि उत्पाद किसानों तक सरलता से पहुंचा पाएंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी युवक प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्विजेंद्लहान, भूपेंद्र दुबे, दीप चौहान, दिलीप राठौर, संजय गोहिल, हर्षित परिहार, जालम सिंह पटेल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply