भालुओं के विचरण लिए प्रसिद्ध है बागबहारा का श्री चंडी माता मंदिर

शेयर करें

रायपुर।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मानव–पशु प्रेम की अनोखी मिसाल पेश करने वाले श्री चंडी माता मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।

मुख्यमंत्री ने श्री चंडी माता मंदिर प्रांगण में हर संध्या मंदिर तक विचरण करने वाले भालुओं को देखा । यह मंदिर मानव–पशु प्रेम और साहचर्य की अदभुत मिसाल पेश करता है ।श्री चंडी माता मंदिर में हर संध्या पूजन के समय भालुओं का दल स्वतः पहुंच आता है। मुख्यमंत्री ने मंदिर तक आने भालुओं की संख्या और उनके व्यवहार के संबंध में जानकारी ली।

उन्हें बताया गया कि ये भालू हिंसक नहीं हैं। लोगों की मान्यता है कि ये भालू श्री चंडी माता के भक्त हैं जो रोज माता के दर्शन को आते हैं। मंदिर प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ये भालू दर्शनार्थियों के साथ पूरी तरह से घुल मिल जाते हैं। विगत कई वर्षों से भालुओं का मंदिर तक आने का सिलसिला कायम है। वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टि से जाली और बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भालुओं को खाद्य सामग्री खिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री को प्रबंधकों ने बताया कि लोगों ने इन भालुओं को प्रेम से लव, प्रिंस और छोटी का नाम दिया है।

  • Related Posts

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply