पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को पूजित अक्षत एवं अयोध्या का निमंत्रण दिया

शेयर करें

भिलाई // अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करने देशवासियों से आह्वान किया था। इसी क्रम में आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई की एवं श्रमदान किया। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि वे सभी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें एवं अपने घरों के आसपास के मंदिरों में साफ-सफाई अवश्य करें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 22 जनवरी देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने खुर्सीपार में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान में भाग लिया। उन्होंने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे नारा लिखा, ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस अभियान को भी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

अक्षत के साथ सबको दिया निमंत्रण

श्री पाण्डेय आज राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश के साथ यात्रा में शामिल हुए। जहां उन्होंने खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या का निमंत्रण दिया। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में दीया से भव्य रूप से सजावट करें और इस दिन को भव्य उत्सव के रूप में मनाएं।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *