ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह (11,111) कलश , विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली, अद्भुत होगी श्री राम कथा की शोभायात्रा

शेयर करें

जामुल // भगवान श्री राम के ननिहाल, हमारे पावन प्रदेश छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी जामुल, जिला-दुर्ग में बेहद ही भव्य और दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक चलेगा।

इस आयोजन में कथा व्यास सनातन धर्म और संस्कृति के अद्वितीय व्याख्याकार अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज हैं, जो श्री धाम पीठाधीश्वर, श्रीराम लला सेवा सदन, देवस्थान, रामकोट अयोध्या के अधिष्ठाता हैं।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित विद्वान धर्माचार्य, संत, महंत और कथावाचकों का भी आगमन होना है ।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन लगभग तीस हजार 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं के कथा श्रवण के लिए आने का अनुमान है, और शोभायात्रा में लगभग एक लाख (100000) से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है –
28 दिसंबर 2025: 11,111 ( ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) माताओं द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों की टोली के साथ भव्य कलश यात्रा।
कलश यात्रा सुबह 11 बजे से शिवपुरी स्टेडियम जामुल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी।
सनातन उत्सव मेला – 25 बड़े झूले व सैकड़ों दुकानों का मेला भी लगाया जाएगा।
29 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026: नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन।

  • Related Posts

    महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क छूट महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके नाम पर कराए जा रहे भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क…

    और पढ़ें
    सैनिकों और पूर्व सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ₹25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगा लाभ
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंअधिसूचना के अनुसार, सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत होने पर उनके जीवन साथी को इस छूट की पात्रता केवल एक बार के लिए होगी। ₹25 लाख तक की…

    और पढ़ें