निर्वाचन व्यय आब्जर्वर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

शेयर करें

दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दुर्ग जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक तारीक माबूद और सुकुमार सरकार ने संयुक्त रूप से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी प्रवर्तन एजेंसियां यथा आबकारी, एस.जी.एस.टी., पुलिस, ई.ई.एम. से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले की सामान्य भौगोलिक जानकारी के साथ मतदान हेतु अब तक की गई तैयारियों पर संबंधित नोडल अधिकारियों से चर्चा की।

एफ.एस.टी., एस.एस.टी., एक्साइज एवं पुलिस टीम को संयुक्त मॉनिटरिंग करने के सुझाव दिए। जिले के बॉर्डर पर एस.एस.टी. टीम बढ़ाने और सीजर रिपोर्ट भी बढ़ाने कहा गया। नामांकन के दौरान विडियांे टीम की मॉनिटरिंग व कव्हरेज पर ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जाए वहीं पोस्टर, बैनर में प्रकाशक का नाम हो। निर्वाचन प्रेक्षकों ने कहा कि सी-विजिल में आवेदक की प्रकृति पर ध्यान रखी जाए।

सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जिले में शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस अवसर पर एस.एस.पी. रामगोपाल गर्ग, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे एवं सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply