अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मिल रहा है  मतदाताओं का आपार जन समर्थन

शेयर करें

अहिवारा // अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जेवरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ के द्वरा फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। अपने नेता को अपने सामने पाकर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और फूलमाला भी पहनाई। वहीं लोगों के स्नेह से अभिभूत श्री कोर्सेवाड़ा ने सैकड़ों की भीड़ को विश्वास दिलाया कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा से जीत का परचम लहराएगी जो पूरे छत्तीसगढ़ तक जाएगी।

श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि पांच वर्षों में वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों से छ.ग. के विकास को पाँच वर्ष पीछे छोड़ दिया है। पूर्व में भाजपा सर‌कार के समय हुए विकास को लोग आज भी याद कर रहे है। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार नें समाज की अंतिम व्यक्ति को केन्द्र बिन्दु मानकर काम कर रही है, आयुस्मान कार्ड, से ईलाज, किसान सम्मान निधी, के साथ ही समूह की महिलाओं के लिए  ब्याज मुक्त लोन, प्रधान मंत्री आवास योजना से बेघर लोगों को पक्का मकान देने का काम कर रही है, तथा किसानों के धान खरीदने के लिए प्रदेश  सरकार को सहयोग कर रही है। सभी योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित है किन्तु प्रदेश के कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को अपनी योजना बताकर जनता को भ्रमित कर रहा है। सघन जनसंपर्क के दौरान मे बूढ़े, जवान, युवा पीढ़ी के आपार स्नेह उन्हें मिल रहा है, वही भाजपा पर भरोसा जताते हुए अपना मत देने का वादा किया भी किया है |

जनसंपर्क के दौरान पद्म श्री उषा बारले, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, जनपद सदस्य प्रीति मनीष वैष्णव, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, मंडल महामंत्री भीष्म मढ़रिया, मिथलेश कश्यप, सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शीतल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशील साहू, प्रदेश मंत्री अनु. जाति. मोर्चा संतोष मार्कन्डे, सुधाकर बारले, पूर्व सरपंच रीना गुलाब साहू, पूर्णिमा वर्मा, बलदेव निषाद, दिलीप वर्मा, गुलाब साहू, मनीष वैष्णव, अशोक मंडारे, टेकराम सिन्हा, प्यारी पवार, जागेश्वर निषाद, सानु वर्मा, देवशरण नागवंशी, वेद साहू, चन्द्रिका बंछोर, तोरण वर्मा, योगेन्द्र देशमुख, कन्हैया निषाद, महावीर निषाद, बिशे पटेल, पूर्णिमा यादव, कमल साहू, जगमोहन पटेल, विनोद ठाकुर, नरसिंग धनकर, अनिल यादव, अनिल वर्मा, अशोक गौतम, रवि सारथी, शैलेष कुर्रे, गोकुल साहू, योगेश्वरी कुर्रे, हेमंत कुर्रे, लक्ष्मी कुम्भकार, रजनी साहू, धनेश्वर साहू, कमल साहू, कमल देशमुख,योगेश साहू,दीपक पटेल सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply