दुर्ग लोकसभा लाभार्थी संपर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम”

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा दुर्ग के संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया ने एक जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान चालू किया गया है जिसमें राष्ट्रीय टीम में एक संयोजक, नौ सदस्य राज्य टीम में एक संयोजक, तीन सह संयोजक इसके बाद लोकसभा की टीम में एक संयोजक, दो सह संयोजक, एक महिला सहसंयोजक इसके अलावा मंडल टीम का भी एक संयोजक और एक सहसंयोजक बनाये गए है l

इन सभी के लिए अलग अलग कार्यशाला की जा रही है दुर्ग लोकसभा कार्यशाला में निम्न लोग उपस्थित रहेंगे लोकसभा प्रभारी ,सह प्रभारी ,लोकसभा संयोजक, लोकसभा सहसंयोजक लोकसभा के तीनों जिलों के अध्यक्ष 33 मंडलों के अध्यक्ष और मंडल अभियान समिति सोशल मीडिया एवं आईटी की टीम रहेगी लोकसभा कार्यशाला दिनांक 22-2-2024 को रखी गयी है इसके अलावा मंडल कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री ,मंडल अभियान टीम सम्पर्क करने जाने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे यह कार्यक्रम 23-2-2024 को दुर्ग लोकसभा कार्यालय गंजपारा में किया जायगा जिसमे सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति प्राथनीय है l

लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना है प्रदेश में 40 लाख लाभार्थी है और 1 लाख सात हज़ार कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से माननीय मोदी जी की लाभान्वित योजनाओं से प्रभावित लाभार्थियों से संपर्क करना है और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मोदी जी के प्रति उनके विचार जानना है इसके साथ साथ इस अभियान के माध्यम से लाभार्थियों का डाटा भी अपडेट किया जाएगा दुर्ग लोकसभा के सभी बूथों पर इस अभियान को 25 फरवरी से 5 मार्च तक इस कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा l इस कार्यक्रम में जिन कार्यकर्ताओं को लगाया जायगा उस कार्यकर्त्ता को 35 से 40 लाभार्थियों से मिल करके डाटा अपडेट कराया जाएगा l

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply