पेयजल के संकट में धमधा नगर – रमन लाल यादव

शेयर करें

पेयजल के संकट में धमधा नगर – रमन लाल यादव

धमधा-पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इन दिनों धमधा नगर पंचायत में पेयजल एवं निस्तारित की पानी के लिए संकटकाल से गुजर रहा है जिसका मुख्य कारण यहां के संबंधित अधिकारी कर्मचारी क्वाटर होते हुए भी निवास में नहीं रहते आज तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उप अभियंता विभागीय समय में कार्यालय नहीं आते कभी 12:00 बजे से तो कभी 2:00 बजे आते है कार्यालय आने का कोई निश्चित समय नहीं है नगर में पर्याप्त जल होने के बाद भी नगर प्रशासन समुचित व्यवस्था करने में असफल है नगर का कई हैंडपंप और पंप बिगड़ा पड़ा हुआ है वार्ड क्रमांक 06 में बीते 10-15 दिनों से बोर पंप खराब है जिसमें वार्ड वासियों को खासी परेशानियों का सामना पानी के लिए करना पड़ रहा है नगर पंचायत के पास नया सामान खरीदी कर बोर डालने की स्थिति में नहीं है ठेठवार पारा ,सोनकर पारा,भोई पारा का पंप पिछले 2 सप्ताह से बिगड़ा पड़ा हुआ है महिलाएं पानी के लिए भटक रही हैं इस मोहल्लों के बीच एक जुरूवा तालाब है उसका भी पानी सौन्दरीकरण करने के कारण कह कर पानी खाली करवा दिया गया है इसमें भी भ्रष्टाचार करने की नियत से निर्माण कार्य निम्न स्तर के निर्माण सामग्री से किया जा रहा है खुदाई कार्य भी बहुत धीमा है जिससे बारिश हो और लीपापोती किया जा सके उपरोक्त तालाब की कार्यों में न ही लागत मूल्य ना ही बिना प्राक्कलन स्टीमेट कि खुदाई कितना का होना है कोई निर्माण बोर्ड नहीं लगाया गया है पता नहीं सब इंजीनियर देखने आते भी है कि नहीं किसी को पता नहीं है सब भगवान भरोसे चल रहा है कुल मिलाकर विभाग के जिम्मेदार लोगों के कारण नगर नरक बनने की स्थिति में आ रहा है यह बात पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पंचायत के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए विज्ञप्ति जारी कर जल्द से जल्द व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग किया है अन्यथा मोहल्ले वासी बहुत जल्द आंदोलन कर नगर पंचायत का घेराव करेगी।

  • Related Posts

    दीवाली के पहले सभी श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के निर्देश
    • October 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा…

    और पढ़ें
    महिला प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराया, कप्तान आंचल साहू ने दागे दो गोल
    • October 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में भारतीय हॉकी के दो ओलंपियन खिलाड़ियों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। गुरुवार को रायपुर के सरदार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *