डोगरगढ जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाये गये कोरिडोर।

शेयर करें

🔸किसी भी प्रकार के पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाईन नंबर 9479192099 पर संपर्क करे!

भिलाई।। डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन के लिए दिये गये निर्देश पर सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं श्री सतीष ठाकुर, श्री सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक( यातायात) के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किये गये है। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये है, जो लगातार 24 घण्टे 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। जो लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और इस मार्ग में किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियो के सहायता के लिए अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये है।

पदयात्रियो के लिए बनाये गये
रूट चार्ट : कुम्हारी टोल प्लाजा- सिरसा गेट चौक-डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार तिराहा-पावर हाउस अण्डर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-जेल तिराह-गौरव पथ -गाँधी पुतला – पटेल चौक – गंजपारा -पुलगांव चौक-शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास-राजनांदगांव से होकर डोगरगढ़ जायेगें।

-:दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील:-

➡️पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

➡️सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
➡️देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
➡️ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
➡️पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर। दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
➡️पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।
➡️हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।
➡️बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

-:दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील:-

➡️देर रात यात्रा करने के बचे।
➡️अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
➡️वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
➡️शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
➡️सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
➡️कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
➡️रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
➡️पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
➡️माल वाहन में सवारी न बैठाये।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *