असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

शेयर करें

दुर्ग ।। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा व 50 से अधिक जवानों के द्वारा पदमनाभपुर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई। जिसमे केलाबाड़ी से होते हुए यह पेट्रोलिंग पोटिया रोड के माध्यम से आगे बढ़ते हुए वापस टेंपो स्टैंड दुर्ग पहुंची।

जिसमें पदमनाभपुर क्षेत्र के तंग गलियों, गली , मोहल्ला से स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अपने दल-बल के साथ करीबन 06 किलोमीटर की पैदल पेट्रोलिंग करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं आम जनता तथा जनप्रतिनिधि ने मिलकर पूरे क्षेत्र की पैदल पेट्रोलिंग की। क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतों के बारे में पूछा, जिसमें केलाबाड़ी के पार्षद श्री हमीद खोकर एवं मितान गणेश उत्सव समिति के सदस्यों एवं महिला समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग का  इस अभियान के लिए स्वागत किया तथा अपनी शिकायतों के बारे में पुलिस अधीक्षक दुर्ग से संवाद करते हुए पैदल गश्त के अभियान को  पुलिस अधीक्षक दुर्ग का धन्यवाद ज्ञापन किया।

एवं नशे को समाज से दूर करने के लिए अपील भी की। जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग में अपना मोबाइल नंबर वार्ड वासियों में बांटा और कहा आपको कभी भी किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर आप मुझे स्वयं कॉल कर सकते हैं, समस्या का समाधान किया जाएगा और नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी एवं पदमनाभपुर क्षेत्र के केलाबाड़ी वार्ड को *आदर्श वार्ड* बनाने की बात भी कही। दुर्ग के द्वारा यह अभियान लगातार हर अनुविभाग में वार्ड वार जनता से सीधे संवाद हेतु जारी रहेगा। 

राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों के द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना आए तथा असामाजिक तत्वो में कानून का भय का वातावरण बना रहे 24 अगस्त के शाम 7 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग के  माध्यम से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विशेष अभियान की शुरूआत डॉ . अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने  पाटन क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे मुलाकात कर उनका उनका हालचाल जानकार की थी। जिसका *द्वितीय चरण पदमनाभपुर क्षेत्र से किया गया।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम  रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही की गई। गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा गया।
उपरोक्त विशेष अभियान में थाना प्रभारी दुर्ग, थाना प्रभारी पुलगांव, थाना प्रभारी मोहन नगर चौकी प्रभारी पदमनाभपुर, यातायात जोन प्रभारी एवं सीएफ के 50 से अधिक जवान आदि सम्मिलित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply