बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर किया सड़क बाधा तो होगी जुर्माने की कार्रवाई, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर अपने प्रतिदिन के शेड्यूल के तहत सुबह-सुबह विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी के तहत आज वार्ड क्रमांक 19 साहू पारा एवं गुरुनानक भवन के पीछे के इलाकों का निगम आयुक्त ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

आयुक्त के आदेश देने के बाद आज शासकीय स्थानों पर लगे अवैध पोस्टर को निकालने का काम स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा था, आयुक्त ने कहा कि ऐसे सभी स्थानों से पोस्टर निकालने का काम करें तथा दोबारा उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा ले पुनः यदि अवैध रूप से पोस्टर एवं पंपलेट चस्पा किए हुए मिले तो ऐसे संबंधों को नोटिस जारी कर उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी करें। उन्होंने आज जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या के साथ कई इलाकों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने नाली की सफाई एवं सड़कों की सफाई भी देखी।

आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस के मटेरियल सड़कों पर पड़े हुए मिले। उन्होंने कहा कि सड़क बाधा कर बिल्डिंग मटेरियल फैलाने तथा आवागमन अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। आयुक्त ने अपने निरीक्षण में कहा कि शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए कहीं भी गंदगी और कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना वसूली की कार्यवाही त्वरित रूप से करें। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए है

इसी तारतम्य में अधिकारी/कर्मचारी मॉर्निंग विजिट कर मोहल्ले एवं क्षेत्रों का सुबह से जायजा ले रहे हैं। आयुक्त ने प्रातः भ्रमण में पब्लिक फीडबैक भी लिया और समस्याओं से रूबरू होकर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज के निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply