डायलिसिस यूनिट में मरीजों को दी जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

शेयर करें

राजनादगांव।। शासन की ओर से जनसामान्य को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। मरीजों की चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय बसंतपुर में डायलिसिस यूनिट में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं अबाधित रूप से दी जा रही हैं। शासन द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से डायलिसिस यूनिट की स्थापना से सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीज भी लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में अब तक लगभग 30 हितग्राही इस योजना का लाभ ले रहे हैं। डायबिटीज एवं हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ने पर यह बीमारी गंभीर हो जाती है और किडनी ठीक से कार्य करना बंद कर देती है। इस बीमारी के इलाज में काफी खर्च हो जाता है। इसी समस्या से राहत दिलाने में यह डायलिसिस यूनिट कारगर साबित हो रहा है।
    

राजनांदगांव निवासी मोहम्मद जाहिर अली ने बताया कि पहले वे डायलिसिस के ईलाज के लिए दुर्ग जाते थे। वहां उन्हें पता चला कि राजनांदगांव में भी यह सुविधा प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 माह से यहां इलाज करा रहा हूं। शासन द्वारा प्रारंभ किए गए डायलिसिस के निःशुल्क ईलाज की यह सुविधा बहुत अच्छी है। अब किडनी के ईलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और यहीं यह सुविधा मिल रही है। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी यह चिकित्सालय समीप है। जिससे समय की बचत हो रही है। यहां डॉक्टर की सुविधा अच्छी है। वहां पदस्थ डॉक्टर ने बताया कि अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव, कवर्धा, छुईखदान, खैरागढ़ से भी मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज यहां आते हैं जिनकी किडनी ठीक से कार्य नहीं कर रही है। किडनी के ऐसे मरीज ज्यादा आ रहे हैं, जिनमें एक्सेस फ्लूड ठीक से बाहर नहीं आ पाता। डायलिसिस के जरिए एक्सेस फ्लूड को बाहर किया जाता है एवं ब्लड प्यूरीफिकेशन भी करते हैं।  

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और नागरिकों में…

    और पढ़ें
    सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply