धमधा अनुविभागीय अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

शेयर करें


धमधा ।। अनुविभागीय अधिकारी बृजेश सिंह क्षत्रिय ने विकासखंड धमधा के अंतर्गत सेक्टर धमधा बोरी पेंड्रावन दारगांव के समस्त सुपरवाइजर महिला, पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला,पुरुष द्वारा संपादित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का समीक्षा बैठक लिया गया समीक्षा बैठक के दौरान शीर्घ गर्भवती पंजीयन एवं तृतीय सेमेस्टर वाले माताओ का शासकीय संस्थाओं में सोनोग्राफी करवाने हेतु निर्देश दिया गया ।

बैठक के दौरान संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए जिस उप स्वास्थ्य केंद्रों में सीएचओ पदस्थ होते हुए भी संस्तगत प्रसव शून्य हैं उसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण चाही गयी हैं तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत पदस्थ चिकित्सा अधिकारी लेब टेक्नॉलॉजिस्ट स्टाफ नर्स को आवश्यक निर्देश दिए कि निर्धारित समय अनुसार हाट बाजार का ओपीडी संचालन कर प्रगति रिपोर्ट का प्रति दिन डाटा एन्टी कर अवगत कराएंगे हॉट बाजार में लगे वाहनों का उपयोग करते हुए हॉट बाजार ग्राम के समीप ग्रामो में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिया गया ।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ डी पी ठाकुर खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा,डॉ एम के शर्मा चिकित्सा अधिकारी बोरी,डॉ कैलाश पटेल चिकित्सा अधिकारी पेंड्रावन,सहायक चिकित्सा अधिकारी ग्रामीण युगल कुमार सोनवानी एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी गोविंद सिंह उद्दे एवं सेक्टर के समस्त सुपरवाइजर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, पुरुष उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply