देश हित मे मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर जिला निषाद (केवट) समाज बेमेतरा ने किया महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न ।

शेयर करें

बेमेतरा // कंतेली स्तिथ सामाजिक भवन मे जिला (निषाद) केवट समाज का जिला स्तरीय बैठक श्रीराम चंद्र जी की फोटो ग़ुलाल लगाकर श्रीराम स्तुति आरती कर प्रारम्भ हुवा, जिसमे प्रमुख रूप से लोकतंत्र के महापर्व मे अपना अमूल्य मतदान देश हित राष्ट्रहित मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुर्ग लोकसभा

प्रत्याशी विजय बघेल जी को प्रचण्ड मतो से विजयी बनाने जिलाध्यक्ष निषाद (केवट) समाज दिलीप निषाद ने समाज के समस्त पदाधिकारी सहित उपस्थित लोगो को अपील किया। पूर्व प्रांतीय महासचिव छ. ग. निषाद (केवट) समाज बोधी राम निषाद ने नशामुक्त समाज पर बल देते हुए कुछ ही दिन पूर्व हुए पथर्रा और बैहरघट निवासी समाज के लोगो का वाहन दुर्घटना मे मृत्यु हुये है शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही मछुवारा समाज लोकतंत्र के पर्व मे शत प्रतिशत मतदान राष्ट्र हित को मजबूत बनाये रखने के लिए अपील किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष छ. ग. निषाद समाज एवं प्रदेश संयोजक मछुवा प्रकोष्ठ भाजपा नेहरू निषाद ने अपने उदबोधन मे संगठित होकर सम्पूर्ण

मछुवारा समाज को जिस प्रकार भारत वर्ष माननीय मोदी के नेतृत्व मे आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है जो 2047 मे विकसित भारत का बनना तय है जिसमे मछुवारा एक होकर शत प्रतिशत मतदान भारत को विश्व गुरु की शिखर पर जाने के लिए करेंगे अपील किया। पूर्व मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा ) भारत मटियारा ने भी अपनी सम्बोधन मे सम्पूर्ण मछुवारा (निषाद, ढीमर,बिन्द, भोई, कहार , धीवर, केवट ) एक होकर राष्ट्रहित देशहित मे अपना मतदान करने की अपील किया जिससे मछुवारा का आदिवासी दर्जा जो 1949 मे हटा दिया गया पुनः राज्य और केंद्र मे एक ही विचारधारा की सरकार रहेगी तो आसानी से वापस ले सकेंगे साथ ही शिक्षा, स्वास्थ, स्वालम्बन, सांस्कृतिक, राजनितिक दृष्टि से पर्यावरण की सरंक्षण करते हुए हमारा समाज निरंतर गतिशील हो। पूर्व जिलाध्यक्ष कबीरधाम प्रदीप केवर्त ने समाज को संगठित होकर अपना मत राष्ट्रहित मे करने की अपील किया, सामाजिक कार्यकर्ता लाला राम निषाद ने समाज को नशामुक्त और संस्कारवान बनने पर बल दिया।

जिला संगठन सचिव एवं जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा रेवा राम निषाद ने भी सम्बोधन किया और जिस प्रकार विधानसभा मे बेमेतरा जिला मे भाजपा का विधायक दयालदास बघेल , दीपेश साहू , ईश्वर साहू को बनाने मे सहयोग किया उसी प्रकार लोकसभा मे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचण्ड मतो से विजयी होने मे सहयोग करेंगे अपील किया गया।

बैठक मे प्रमुख रूप से डॉ. कमलेश निषाद, टीकू निषाद, शिव निषाद, कंस राम निषाद,बूधे निषाद, बाबूलाल निषाद, रामायण निषाद, बुधारू निषाद, ईश्वरी निषाद, धनाजी लाल निषाद, विकास निषाद, लोकेश निषाद, नरेंद्र निषाद, ज्ञान प्रसाद निषाद, दिलीप निषाद, रवि निषाद अत्यधिक संख्या मे समाज के पदाधिकारी गण एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply