डेंगू संक्रमण रोकने दुर्ग निगम का अभियान तेज, जनता के बीच पहुंचे महापौर धीरज बाकलीवाल, लोगों से कहा- सबकी सहभागिता

शेयर करें

*साइकिल से लगातार महापौर कर रहे है निरीक्षण

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल आज कसारीडीह क्षेत्र वार्ड 42 और वार्ड 44 गुरुघासीदास वार्ड बस्ती सतनामी पारा,देवार डेरा,कन्हैयापुरी,फोकट पारा समेत क्षेत्र के निवासियों के बीच उनकी समस्याओं से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने स्लम बस्ती की समस्याओं का जायजा लिया । उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा बारिश को देखते हुए अच्छी तरीके से नालियों सफाई करवाएँ । सड़क एवं नाली में कचरा न डालने उन्होंने नागरिकों को जागरूक किया। कोरोना महामारी के संकट के साथ बरसात आने पर डेंगू मलेरिया जैसी संक्रमण बीमारियों को रोकधाम के लिए जनजागरण जरूरी है।

सड़क किनारे और खाली प्लाटों में पानी का भराव ना हो उसका निराकरण कर खाली प्लाट के मालिकों को नोटिस जारी करने निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर,एमआईसी दीपक साहू, वार्ड पार्षद प्रकाश जोशी,पार्षद मनी गीते,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली,सुरेश भारती और नागरिक उपस्थित थे ।

महापौर ने पूरे बस्ती एवं मोहल्ला सफाई नाली,सड़क एवं बिजली की व्यवस्था का अवलोकन कर समस्यों को जल्द निराकरण करने के लिए मौजूद अधिकारी को निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *