रक्षामंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधि के छात्रवृति के लिए किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

शेयर करें

रायपुर // रायपुर, धमतरी, महासमुन्द, बलौदाबाजार एवं गरियाबन्द जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को सूचित किया गया है कि रक्षामंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधि से अपने बच्चों के छात्रवृति हेतु जो (क) कक्षा 01 ली से 09 वीं एवं 11 वीं, (ख) कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं, (ग) स्नातक कक्षाएं (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) उतीर्ण किये हैं, उनका आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर के कैप्टन (सेवानिवृत) अनुराग तिवारी ने बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड के वेबसाइट www.ksb.gov.in में क्रंमाक (क) के लिए 15 सिंतबर 2022 तक, क्रमांक (ख) के लिए 15 अक्टूबर 2022 तक तथा क्रमांक (ग) के लिए 15 नवम्बर 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।

आनलाइन आवेदन प्रस्तुत (सबमिट) करने के पश्चात तुरंत रायपुर जिला सैनिक बोर्ड, रायपुर में अपलोड किये गये दस्तावेजों का सत्यापन करवायें एवं सभी दस्तवेजों को मूल प्रति के माध्यम से अपलोड करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) से कार्यालयीन समय में स्वयं आकर अथवा दूरभाष क्रमांक +91-0771-2237449 अथवा मोंबाइल +91-7646853020 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें
    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply