डीएमएफ से बनेंगे 162 नए पीडीएस भवन, 20 करोड़ रुपए मंजूर

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जनसुविधाएं बढ़ाने और अधोसंरचना विकास के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में सहूलियत के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जिले के सभी विकासखण्डों में 162 नए उचित मूल्य की राशन दुकानों के निर्माण के लिए 20 करोड़ आठ लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से कोरबा विकासखंड में 23, कटघोरा में 12, पाली में 64, करतला में 12 एवं पोड़ी उपरोड़ा में 51 नए पीडीएस भवन बनाए जाएंगे।

Advertisements
KWBD

ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों में पीडीएस भवन नहीं होने या उचित मूल्य की दुकानों के जर्जर होने के कारण अन्य शासकीय भवनों,  निजी या किराए के भवनों से इनका संचालन कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक भवन नहीं होने के कारण खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएमएफ से नए पीडीएस भवनों के निर्माण से खाद्यान्न भंडारण व वितरण में दुकान संचालकों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी सहूलियत होगी। 

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें