सीएसपीडीसीएल के नवनिर्मित विद्युत वितरण केंद्र आनंदगांव का बेमेतरा विधायक ने किया शुभारंभ, 20 ग्रामों के 8087 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

शेयर करें


बेमेतरा  // छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के तहत विभागीय संचारण-संधारण संभाग साजा के ग्राम आनंदगांव में  16 दिसंबर को नये वितरण केंद्र का शुुभारंभ किया गया। वितरण केंद्र का शुभारंभ विधायक बेमेतरा एवं सदस्य मुख्यमंत्री अधोसरंचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण आशीष छाबड़ा ने फीता काटकर किया। श्री छाबड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्युत कंपनी एवं अन्य ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आनंदगांव में नया वितरण केंद्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, सभी विद्युतीय समस्याओं का निवारण अब आनंदगांव में ही हो जाएगा।

कार्यक्रम में वितरण कंेद्र के विशय में प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि आनंगांव में नया वितरण केंद्र का शुभारंभ हो जाने से अब इसके अंतर्गत 20 ग्रामों के लगभग 8087 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि आनंदगांव में वितरण केंद्र बन जाने से ग्राम कुसमी, सोरला, सुरहोली, खर्रा, कुम्ही, ढाबा, सिलघट, आनंदगांव, तेलगा, मुड़पार, लावातरा(अ), भरदा, नवागांव, खुड़मुड़ा, बारगांव, मटिया, कोसपातर, पिपरोलडीह, मुड़पारखुर्द एवं बेलौदीकला के उपभोक्ता लाभन्वित होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला श्रीमती हीरा देवलाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला नवाज मो. मुशी खान, सदस्य जनपद पंचायत बेरला श्री महेन्द्र वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत आनंदगांव अर्शिना कोशले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता सलील कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता ए.पी.सोनी, विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply