निगम में मोर जमीन-मोर मकान के सामाजिक अंकेक्षण के लिए हुई कार्यशाला सूडा से नियुक्त समिति ने पार्षदों व हितग्राहियों से मांगे सुझाव

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई, शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास योजना के तहत लोगों को सहजता से आवास उपलब्ध करा रहा है। महापौर नीरज पाल जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने आवासों के व्यवस्थापन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में भिलाई क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन-मोर मकान बीएलसी घटक के स्वीकृत आवासों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सूडा द्वारा नियुक्त नव आस्था जन विकास सेवा समिति अंबिकापुर ने सामाजिक अंकेक्षण के लिए कई सुझाव दिए गए। साथ ही पार्षदों व हितग्राहियों से सुझाव भी मांगे। ऑडिट टीम ने वार्डों में जाकर हितग्राहियों से चर्चा कर वास्तविक वस्तुस्थिति जानी।

वर्कशॉप में टीम ने हितग्राहियों से सार्थक चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव मांगे। टीम ने हितग्राहियों को समय पर किश्त का भुगतान व पट्टे में कम क्षेत्रफल आदि को भी सामाजिक अंकेक्षण करते समय आने वाली समस्याओं को बारीकी से समझाया। निगम क्षेत्र कुल 2802 आवास पूर्ण और कुल 1289 आवास प्रगतिरत है। टीम प्रमुख विजय गुप्ता ने हितग्राहियों को बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जाएगी। कार्यशाला में पीएम आवास योजना की टीम के अतिरिक्त एस भट्टाचार्य, सुमित शर्मा, एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर गंवई, पार्षद रविशंकर कुर्रें व अनीता अजय साहू, भिलाई निगम से प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से विनीता वर्मा भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply