कलेक्टर से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी श्री महेन्द्र धुर्वे ने की सौजन्य भेंट

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्राकश सिन्हा से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी महेन्द्र धुर्वे ने सौजन्य भेंट की। वॉलीबाल खिलाड़ी महेंद्र धुर्वे अंडर-20 में इंडिया टीम के सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने बैंगलोर रवाना होने के पहले कलेक्टर से मिले। बैंगलोर में अंडर-20 में भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। कलेक्टर सिन्हा ने महेन्द्र धु्रर्वे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव की जाएगी। इस अवसर पर  डीएसपी हेमप्रकाश नायक, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, वॉलीबाल प्रशिक्षक संध्या पदम उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र धुर्वे स्कूल खेलों 14 वर्ष आयु समूह में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हंै। अभी वे एशियन खेलों के लिए चयन किए जा रहे भारतीय दल में शामिल होने हेतु ट्रायल के लिए बैंगलोर जा रहे हैं।
क्रमांक 67 – उषा किरण ————————–
मुख्यमंत्री मितान योजना से राजनांदगांव में जनसामान्य को घर पहुंच सेवा का मिल रहा लाभ
–  टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक इस अभिनव योजना का ले रहे लाभ
– आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं अब लोगों को मिल रही घर पहुंच सेवा
– श्रीमती इंदु यादव को घर पर मिला अपनी दुकान एवं स्थापना संबंधी पंजीयन का प्रमाण पत्र
– अभय श्रीवास्तव को घर पर मिला अपनी 4 माह की बिटियां शुभांषी श्रीवास्तव के लिए जन्म प्रमाण पत्र
– योगेश कुमार साहू को मिला अपने पुत्र अनिकेत साहू का जन्म प्रमाण पत्र
– अमन बावनकर को उनकी दुकान एवं स्थापना पंजीयन संबंधी प्रमाण पत्र मिला घर पर
राजनांदगांव 15 मई 2022। शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री मितान योजना से राजनांदगांव में जनसामान्य को घर पहुंच सेवा का लाभ मिल रहा है। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक रूचि लेकर इस अभिनव योजना का लाभ ले रहे हंै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई 2022 से मितान योजना प्रारंभ की थी। जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को वर्तमान में 13 लोक सेवाएं आसान घर पहुंच सेवा मितान के माध्यम से प्रदान की जा रही है।  विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनोंं के लिए यह सुविधा लाभकारी है।
बर्फानी मार्ग निवासी श्रीमती इंदु यादव ने अपनी दुकान एवं स्थापना से संबंधित पंजीयन का प्रमाण पत्र इस योजना के तहत मितान से प्राप्त किया। श्रीमती इंदु यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना बहुत अच्छी लगी। जिससे घर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस योजना का लाभ लेंगी। तुलसीपुर निवासी अभय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपनी 4 माह की बिटियां शुभांषी श्रीवास्तव के लिए जन्म प्रमाण पत्र इस योजना के अंतर्गत बनवाया है। शासन की यह योजना बहुत अच्छी योजना है। अब जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है और लोगों को घर पहुंच सेवा मिल रही है। इसी तरह ममता नगर राजनांदगांव के योगेश कुमार साहू ने अपने पुत्र अनिकेत साहू का जन्म प्रमाण पत्र मितान ने उनके घर जाकर दिया। रामाधीन मार्ग स्थित अमन बावनकर को उनकी दुकान एवं स्थापना पंजीयन से संबंधित प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसे मितान ने उनके घर जाकर दिया। मितान विनय साहू ने कहा कि सेवा के इस कार्य के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने मिल रहा है। पूरी ऊर्जा एवं लगन के साथ वे यह कार्य कर रहे हैं। मितान विशाल साहू भी उनके साथ इस कार्य से जुड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 13 तरह की विभिन्न सुविधाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सकते हैं। जिसमें नगर पालिक निगम राजनांदगांव से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन व गुमास्ता लाइसेंस कुल 7 सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिला राजस्व कार्यालय से मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल भूमि दस्तावेज हेतु व भूमि की जानकारी सहित कुल 6 सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन कर आवेदन किया जा सकता है। फोन आते ही नगर निगम से नियुक्त मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। घर पहुंचे मितान की पहचान के लिए उनके बाएं हाथ की बांह में क्यूआर कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने पर संबंधित मितान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिसके माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए के लिए आवेदन करने वाले नागरिक यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि घर आया व्यक्ति नगर निगम के अधिकृत मितान है और सेवाएं देने आए हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *