कलेक्टर ने राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी के सफल आयोजन के लिए विभागों का माना आभार

शेयर करें

दुर्ग // जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी 2024 के सफल आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित समस्त विभागों का आभार माना है। उन्होंने सौंपे गये दायित्वों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रभारी अधिकारियों/कर्मचारियों और युवोदय दुर्ग के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों की विश्वास और उत्साह के दम पर ही जिला प्रशासन द्वारा जिले में जम्बुरी आयोजन का निर्णय लिया गया था। यह गर्व की बात है कि राज्य की इस प्रथम आयोजन में सभी जिले के जूनियर रेडक्रॉस से संबंधित बच्चे सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने आगे भी विभागीय समन्वय के साथ जिले के विकास में सहयोग की अपेक्षा करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

जिला रेडक्रॉ

उन्होंने समारोह के अंत में जम्बुरी के दौरान दुर्ग जिला से प्राप्त ओवरऑल चैंम्पियन शील्ड को शिक्षा विभाग को सौंपा। राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी 2024 आयोजन के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने जम्बुरी को सफल बनाने में सभी विभागीय अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा सहित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply