मुख्यमंत्री को खूब भाई लाफा क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर अंतर्गत ग्राम लाफा पहुंचे । उन्होंने ग्राम लाफा के बहेराभाठा मोहल्ला निवासी किसान होरिलाल राज के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री को चैतुरगढ़ क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी का स्वाद बहुत ही भाया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री होरीलाल राज सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर  चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के होरीलाल के घर आकर भोजन करने पर होरीलाल और उनके परिवारजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री का अपने घर पर स्वयं आने और भोजन करने पर परिवारजन खुशी से गदगद दिखे।

भोजन में मुख्यमंत्री ने होरिलाल कंवर के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्र के लोकप्रिय चिरपोटी टमाटर की चटनी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन मे लाल भाज़ी, सरसो भाजी, सेमी कुल्थी दाल, उड़द दाल का बना खट्टा सल्गा बड़ा, मसाला जिमी कांदा, देशी बड़ा, खीर, पापड़ और सलाद आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ ही घर के मुखिया श्री होरीलाल राज, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल,कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा , कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा ने भी भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट और छतीसगढिया भोजन के लिए श्री राज एवं उनके  परिवार को धन्यवाद दिया साथ ही उपहार भी भेट किये। किसान होरीलाल ने कहा की उन्होंने कभी सोचा नहीं था की मुख्यमंत्री कभी उनके घर भोजन करेंगे, उन्होंने कहा की उन्हें यह पल हमेशा याद रहेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply