सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड

शेयर करें

दुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार कार्ड प्राप्त हो गया। जिला प्रशासन द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण हैदराबाद कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ।

आधार कार्ड नहीं होने के कारण मुकुंद धीमर बैंक में अपना खाता नहीं खुलवा पा रहे थे। साथ ही राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ पाने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण हैदराबाद कार्यालय से संपर्क और समन्वय स्थापित किया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मुकुंद धीमर को आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया।

आधार कार्ड प्राप्त होने के बाद अब मुकुंद धीमर बैंक खाता खुलवा सकेंगे, राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वा सकेंगे तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। मुकुंद धीमर ने अपनी वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें