मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से नारायणपुर जिले में 69 करोड़ 75 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

शेयर करें

रायपुर। (दक्षिण कौशल) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नारायणपुर जिले में 69 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 130 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। बघेल ने इनमें 29 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 38 कार्यो का लोकार्पण और 40 करोड़ 19 लाख रूपए के 92 कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव श्सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक अनूप नाग, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े।

  • Related Posts

    बोदरी में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती समारोह में हुए शामिल, 42 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के बोदरी में आयोजित संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी (राछा) स्थित सत्य निजनाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *