मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने निगम मंडलों में साहू समाज के लोगों को उचित स्थान दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में घानी का मॉडल भेंटकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के गांव स्वावलंबी बन रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, धान खरीदी आदि योजनाओं से लोगों की जेब में पैसा आ रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना तथा गौठानों की गतिविधियों से लोगों को रोजगार मिल रहा है। गांवों में समृद्धि आ रही है, जब हमारे गांव समृद्ध होंगे, तो छत्तीसगढ़ भी समृद्ध होगा। लोगों की जेब में पैसा आने से उद्योग और व्यापार भी फल-फूल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रूपए घोषित किया गया है। नई-नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार और आय का जरिया उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा तेलघानी बोर्ड का गठन किया गया। विभिन्न निगम मंडलों में नियुक्ति कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती है, हमारे पुरखों ने समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अव्हान किया।

इस अवसर पर बिलाईगढ़ के विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित थे। मुलाकात करने वालों में प्रदेश साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष श्लखनलाल साहू, तेलघानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रदेश साहू समाज के सह संयोजक पंचराम साहू, रिसाली तहसील अध्यक्ष संतोष साहू सहित साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई…

    और पढ़ें
    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *