मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकरियो को वीडयो कान्फ्रेसिंग से दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकरियो को वीडयो कान्फ्रेसिंग से दिलाई शपथ

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, पंकज शर्मा, अटल श्रीवास्तव, कन्हैया अग्रवाल, चंद्र प्रकाश बाजपेई, महिला उपाध्यक्ष के रूप में विधायक देवती कर्मा, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, शशि चंद्राकर, अनिता रावटे, ममता राय ने शपथ ली। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल राज्य परिषद की प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक होगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, विधायक और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव तथा भारत स्काउट एवं गाइडस राज्य परिषद के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ जब्त
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // वन विभाग दुर्ग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों को अवैध रूप से…

    और पढ़ें
    अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिवस में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *