बैगा जनजाति के मौत के मामले की गंभीरता से हो जांच : विष्णुदेव साय

शेयर करें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने देश की संरक्षित जनजाति बैगा आदिवासियों के मौत के पूरे मामले पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाॅक में एक महीने के अंदर 5 बैगा आदिवासियों की मौत हो चुकी है। जबकि यह मामला गंभीर तब हो जाता है 15 दिन के भीतर ही 4 बैगा आदिवासियों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि आखिरकार किन परिस्थितियों में मौतें हुई है उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल वनवासी समाज को वोट बैंक मान कर दिखावा कर रही है। इस सरकार को जरा भी समाज की लोगों की चिंता होती तो संरक्षित बैगा आदिवासियों की जीवन रक्षा को लेकर बेहतर कार्य करती और इस तरह से उनकी मौतें नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद ही दुःखद और पीड़ादायक है इसलिए इसकी जांच को लेकर प्रदेश सरकार को एक समिति की गठन करना चाहिए और इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसकी भी व्यवस्था करना चाहिए।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *