समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता के शानदार गीतों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

शेयर करें

रायपुर // राज्योत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन दोनों ही प्रख्यात गायकों ने एक के बाद एक शानदार गीत गाकर समारोह में समां बांध दिया। मेरी दुआओं से आती है सदा यही, मेरी होके हमेशा ही रहना जैसे गीतों ने वातावरण में तरंग जगा दी। दर्शक अपने पसंदीदा गानों को गाने का आग्रह करते रहे। देर शाम तक कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति कर सबका मन प्रसन्न कर दिया। इसके पहले जादू बस्तर का कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

Advertisements
KWBD

इस कार्यक्रम में बस्तर के अनूठे संगीत की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। बस्तर ने हमेशा से ही अपने भीतर एक लोकधुन को सहेज कर रखा है जो मीठी है दिल को छू लेने वाली है। आज इन सुंदर लोकधुनों की प्रस्तुति हुई। पूरा वातावरण एक अनूठे स्वरसंसार में डूब गया। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बहुत सराहा और कलाकारों को भरपूर प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें
    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *