शहर में विकास कार्यों को लेकर जनता की मांग के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी – महापौर

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने तथा सुगम यातायात हेतु मार्केट क्षेत्र वार्ड क्रं 30 व 31 इंदिरा मार्केट मजार के बाजु से प्रशासनिक भवन होते हुए जवाहार चौक तक और वार्ड क्रमांक 32 में राम मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए तमेर पारा चौक तक लागत कुल 56.46 लाख का विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने डामरीकरण विकास कार्य का विधिवत् पूजन-अर्चना कर भूमि-पूजन किया गया। भूमि-पूजन के बाद विधायक वोरा और महापौर बाकलीवाल ने पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित अवधि में सड़क डामरीकरण का कार्य पूर्ण करने निगम के अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया।

Advertisements
KWBD

भूमि-पूजन के इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,शंकर सिंह ठाकुर,सुश्री जमुना साहू,मनीष बघेल,पार्षद सतीश देवांगन, सुश्री नीता जैन,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन,अजय गुप्ता, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियंता करण साहू, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अलताप अहमद, श्रीमती कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा,संदीप श्रीवास्तव,विकास यादव,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में शहर के 60 वार्डो में विकास कार्य होगा।सड़क, नाली,पानी और बिजली से जुड़े हर काम होंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है…

    और पढ़ें
    संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के अवसर पर जामुल पहुचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 12 अगस्त दिन बुधवार को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *