मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 20 दिसम्बर तक आवेदन प्रस्तुत

शेयर करें

दुर्ग // मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक आमन्त्रित है। ऋण लेने के इच्छुक हितग्राही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र आवश्यक सहपत्रों के साथ जमा कर सकते हैं। योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रूपये सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रूपये एवं व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम  2 लाख रूपये आवेदक द्वारा ऋण आवेदन किया जा सकता है।

योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला/अल्प संख्यक/विकलांग/भूतपूर्व सैनिक/नक्सल प्रभावित आवेदकों को 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये तक एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये मार्जिन मनी (अनुदान राशि) की पात्रता है। इस योजना की पात्रता आवेदक छ.ग. के मूल निवासी हो, न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो (विशेष समुदाय को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट), परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं हो। उक्त योजना में लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को निम्न, दस्तावेज के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जी.ई रोड मालवीय नगर चौक के पास दुर्ग में 20 दिसम्बर 2023 तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply